0

9/21/15

शादी के दिन हर लड़की के दिल में उठते हैं ये 5 सवाल


शादी के दिन से पहले हर लड़की के दिमाग में ढ़ेर सारे सवाल उठते हैं। जानिए ऎसे सवाल जो लड़कियों के मन में उठते हैं....

हर लड़की शादी करके एक दिन अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपने पति के घर जाती है। जहां वह अपने पति के साथ एक नई जिंदगी की शुरूआत करती है। हर लड़की का ख्वाब होता कि उसका अपना परिवार हो। पुरूषों के लिए भी विवाह का अर्थ उतना ही गंभीर होता है जितना एक महिला के लिए, दोनों का ही जीवन पहले से अलग होने वाला होता है। इस खास दिन से जुड़े लड़कियों के कई अरमान होते हैं। जैसे ही लड़की की शादी नजदीक आती उसका ध्यान शॉपिंग पर होता है और वह मन ही मन में हनीमून की प्लानिंग कर रही होती है लेकिन ऎसा नहीं हैं कि वह सिर्फ इस बारे में ही सोचती हैं। इसके अलावा भी उनके दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही होती हैं, जिसके सामने आने पर रिश्ता टूट भी सकता है।


1. कहीं मैं शादी जल्दी तो नहीं कर रही!

हर लड़की शादी के समय यही सोचती है कि कहीं मेरी शादी जल्दबाजी में तो नहीं हो रही। इसका सीधा सा जवाब यही है कि अगर आपको लगता है कि आप आगे चलकर जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं तो शादी के लिए समय सही है।


2. क्या मेरे ससुराल वाले मुझे पसंद करेंगे!

शादी के दिन यह ख्याल आना तो तय है कि इस नए परिवार के लोग उसे अपनाएंगे या नहीं। खासतौर पर लड़केकी मां लेकिन यह बात पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करती है कि आप उन लोगों के साथ कैसे घुलती-मिलती हैं।


3. क्या मैं अगले घर आराम से रह पाऊंगी!

हर लड़की को यह डर बहुत सताता है कि वह अगले घर में आराम से रह पाएंगी या नहीं। वहां के लोग उन्हें अपना मानेंगे या नहीं लेकिन परिवर्तन स्वीकार करके आगे बढ़ें और मन में कोई नेगटिव भावना न लाएं। दरअसल, लडकियां रीति- रिवाजों को लेकर जिस तरह के बदलाव आते हैं, उसे लेकर वे दुविधा में आ सकती हैं लेकिन बीतते वक्त सब ठीक हो जाता है।


4. हमारा साथ जिंदगीभर का होगा!

इसका जवाब आपकी समझदारी में ही छिपा हुआ है। अगर आप अपने दांपत्य जीवन को ईमानदारी के साथ आगे बढाएंगी तो निश्चित तौर पर यह साथ जिन्दगी भर चलेगा लेकिन निजी मामलों को सुलझाने के लिए किसी तीसरे को अपने रिश्ते के बीच में न लाएं।

5. शादी में इतना खर्च करने की जरूरत थी!

शादी के दिन तक लडकियां सोचती हैं कि क्या उन्हें अपने कपड़ों, गहनों और मेकअप पर इतना खर्च करने की जरूरत थी हालांकि इसका जवाब भी वे खुद ही देती हैं कि शादी तो एक ही बार होती है, ऎसे में सबकुछ बेहतरीन होना चाहिए।

 SOURCE - patrika

No comments:

Post a Comment